बच्चों को परीक्षाफल वितरित किए गए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पास के कस्बा बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में शनिवार को बच्चों का परिक्षाफल घोषित किया। जिसमें कक्षा नर्सरी से इफ्त, एलकेजी से, आफिया, यूकेजी से स्वीटी, कक्षा एक से अनामिका, जियान, कक्षा दो से सालिहां, कक्षा तीन से अलीशा, कक्षा चार से अनस, कक्षा पाँच से नमरा कक्षा छः से अक्शा, अलीशा कक्षा सात से बुशरा, कक्षा आठ से आदित्या को प्रथम पुरस्कार के साथ ही सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। साथ ही द्वितीय व तृतीय स्थान पाने में राशि, जेबा,ज़ोया, जुनैद, सोफिया,सफिया,अनाया, निखिल, सानवी, रिहान आदि रहे। ग्राम प्रधानपति प्रिन्स शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अथितिगण व अध्यापक चतुर्भुज त्रिपाठी, जगमनी शर्मा, दीन महोम्मद, मनीष शर्मा, लोकमणी शर्मा, राहुल गोयल, सुमैया,शालिनी शर्मा,कपिल शर्मा,सरोज शर्मा, भावना व अतिथियों ने बच्चों को आगे बढ़ने और मेहनत करने के लिये प्रोत्साहित किया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























