भूतपूर्व सैनिकों ने महापुरुषों को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड के तत्वावधान में पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।संस्था से जुडे लोगों ने महापुरुष के आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश प्रजापति, मुकेश त्यागी, शशांक मुनि त्यागी, राजकुमार शर्मा, मोनिका त्यागी, प्राची खुल्लर, डाक्टर सरगम अग्रवाल, नताशा त्यागी, पूनम उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























