पूर्व सैनिकों की रैली का हुआ आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ई०बी०एस० बाबूगढ़ के तत्वावधान में ई०बी०एस० बाबूगढ कैन्ट में शनिवार को पूर्व सैनिक रैली 2023 का आयोजन किया गया।इस आयोजन की मुख्य अतिथि मेधा रूपम, जिलाधिकारी हापुड़ रही । समारोह की अध्यक्षता ब्रिगेडियर संजीव भल्ला, कमांडेन्ट ई०बी०एस० बाबूगढ़ ने की। रैली में जनपद हापुड़, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर एवं गाजियाबाद के पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया।
रैली के दौरान पूर्व सैनिकों व सैनिकों व वीर नारियों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही योजनाओं की जानकारी कर्नल मलकीत सिंह ने दी। उपस्थित अधिकारियों द्वारा ECHS, Pension उoप्रo निगम के विषय में अवगत कराते हुये विस्तार से विसंगतियों के समाधान कराने के बारे में बताया गया। साथ ही रैली स्थल पर सेना अस्पताल मेरठ व मानव हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल सेवा व फ्री कैम्प का आयोजन किया गया एवं कोविड की फ्री बूस्टर डोज लगायी गयी। इसके साथ ही जाट रेजीमेन्ट, राजपूताना राईफल्स व आर०वी०सी० रिकॉर्डस के अधिकारियों द्वारा पेंशन सम्बन्धित व अन्य विसंगतियों का निराकरण किया गया। रैली के दौरान आयोजन की मुख्य अतिथि मेधा रूपम जिलाधिकारी हापुड़ ने वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कर्नल संदीप कुमार, डिप्टी कमांडेन्ट ई०बी०एस० बाबूगढ, कर्नल कपिल बक्शी, एडम कमांडेन्ट ई०बी०एस० बाबूगढ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जनपद हापुड़ व बुलन्दशहर, वांरट ऑफिसर मनवीर सिंह (अ० प्रा० ), H / Capt राजेश चौधरी (अ0प्रा0) H / Capt गोपीचन्द (अ0प्रा0). हवलदार के0पी0 सिंह, शाहिद अली, अशोक, मनोज, अवधेश, कै० महीपाल सिंह, सूबेदार एस०पी० सिंह, अजब सिंह, रामबीर सिंह जगदीश चौहान पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























