
आज भी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है नेता जी सुभाषचंद्रबोस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेहरू युवा केंद्र हापुड (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) देवेंद्र कुमार के निर्देशन में गुरुवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल हापुड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई जिसका शुभारंभ डॉ. विनीत त्यागी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।
नेताजी की जयंती पर उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता और आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। उनके एडम में साहस दृढ़ इच्छा शक्ति और देशभक्ति के लिए आज भी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। 2021 से भारत सरकार ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की ताकि उनकी देशभक्ति और बलिदान को एक और अधिक सम्मानित किया जा सके। नेताजी के विचार और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा आज भी हर भारतीय के दिल में घूमता है। यह दिन हमें देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को याद कर अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक होने के प्रेरणा देता है नेताजी की जयंती ने केवल उनके प्रति हमारे श्रद्धांजलि है बल्कि यह हमें देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करती है। इस अवसर पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आदित्य पाठक , दूसरा स्थान उड़ीसा शर्मा एवं देवासी तोमर तृतीय स्थान लक्ष्य मित्तल ने प्राप्त किया अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में शानवी प्रथम अंशी चौधरी ने द्वितीय तथा चिंता अग्रवाल पर वंश तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
पुरस्कार वितरण में प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत त्यागी,सौरभ तोमर ,जिया चौधरी,भारती राणा,
सौरभ तोमर ने बच्चों को नेताजी के बारे में से जीवन प्रेरणा लेने का देश प्रेम का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
जिसमें प्रतिभा शर्मा बिना राणा रितेश कुमार ममता त्यागी, नैना सैनी प्रज्ञा अंकित तोमर विवेक चौधरी खुशी शर्मा वैष्णवी प्राची चौहान निधि सिसोदिया आदि लोग उपस्थित रहे।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा


























