👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। ऐसे में दस फरवरी को जिले में बंदी दिवस घोषित किया गया है जिसके चलते हापुड़ जनपद के समस्त बाजार बंद दिखाई दिए। हापुड़ की चंडी रोड, गोल मार्किट में प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए। बता दें कि धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रों में मतदान गुरुवार आज सुबह सात बजे शुरु हो गया। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पहले ही 10 फरवरी को बंदी दिवस के रुप में घोषित कर दिया था जो जिले की समस्त दुकान एवं अनविरल प्रक्रिया के कारखानें पर भी लागू होगा जिससे सभी कर्मचारियों को मतदान का अवसर मिल सके।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























