
मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण में दिए गए आवश्यक निर्देश
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के विकास भवन सभागार में शनिवार को मेरठ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना ने की
जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में दिए गए मुख्य निर्देश 1. सभी मतदान कार्मिक चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता से लें और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें।2. ईवीएम / मतपेटी एवं अन्य निर्वाचन सामग्री के रख-रखाव एवं उपयोग का प्रशिक्षण ध्यानपूर्वक प्राप्त करें।3. मतदान के दिन समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें और मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।4. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया, प्रपत्र भरने एवं कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























