हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जर्जर स्कूलों के भवनों और कक्षाओं पर प्रवेश निषेध लिखा जाएगा। छात्रों की सुरक्षाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। साथ ही जर्जर कक्षाओं में छात्रों को नहीं पढ़ाया जाएगा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के आदेश पर खंड एवं नगर शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिए हैं और जर्जर भवनों को खाली कराकर बच्चों को दूसरे भवनों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही स्कूलों के भवनों को इंगित कर उन पर प्रवेश निषेध इंगित किया जाएगा जिससे कोई भी इस जर्जर भवन में ना जाए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों से प्रमाण पत्र भी मांगे गए हैं।
Tuitions available: contact 7351945695

























