👁 0 views Views
सीएम योगी की सभा में कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को होने वाली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुसूचित जाति सम्मेलन पश्चिमी क्षेत्र की सभा में पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सभा में पहुंचने वाले नगारिकों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ रहा है। सभा स्थल के मुख्य द्वार पर लगाए गए मेटल डिडेक्टर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा लोगों की तालाशी ली जा रही है और तलाशी के बाद ही सभा स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। आम लोगों तथा वीआई व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























