
प्रदुषण के नाम पर फैक्ट्रियों को नोटिस से खफा उद्यमी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वायु प्रदुषण के कारण एनजीटी द्वारा ग्रेप-3 की सभी पाबंदी जनपद हापुड़ में लागू होने से संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ ने रोष व्यक्त किया है।
मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि ग्रेप-3 लागू होने से जनपद हापुड़ की एक बडी फैक्टरी को बंद करा दिया है तथा अनेक फैक्ट्रियों को नोटिस जारी हुए है।
मंडल से सम्बद्ध व्यापारियों की एक बैठक मं मांग की गई है कि कार्यदायी संस्थाओं नगर पालिका, जिला पंचायत तथा एचपीडीए आदि को अपने-अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। व्यापारियों की मांग है कि नगर व ग्रामीण इलाकों में सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। सड़कों पर उड़ने वाली धूल को रोकने हेतु समय-समय पर छिड़काव किया जाए और कूड़ा आदि जलाना बंद किया जाए आदि उन्होंने मांग पत्र सीएम को भेजा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































