हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांवड़ियों की सेवा हेतु इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हापुड़ के मेरठ रोड पर एक कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। उद्घाटन अवसर पर विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, किठौर सीओ अमित कुमार राय, डा. ओ.पी अग्रवाल, भी उपस्थित थे।
धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग ने बताया कि संस्था द्वारा यह 25 वां कांवड़ सेवा शिविर है. जो 25 जुलाई तक कांवड़ियों की सेवा में समर्पित रहेगा। इस मौके पर आईआईए के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, डीआईए के चेयरमैन मनोज गुप्ता, सोनू चुग, पवन शर्मा, विजय शंकर शर्मा, सचिव जुनैजा, कपिल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रमोग गोयल, अतुल गोयल, अशोक छारिया, लवलीन गुप्ता व नीरज आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























