उद्यमियों ने भामाशाह को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): व्यापार बंधुओ ने हापुड़ के कलेक्ट्रेट में सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में भामाशाह की जयंती पर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान व्यापार बंधुओ ने कहा कि भामाशाह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना खजाना खोल दिया था। उनकी जीवनी से मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सेवा की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान उपायुक्त लाल चंद, उपयुक्त संजीव पाठक, सहायक आयुक्त अजय पांडे, सहायक आयुक्त यतीन्द्र कुमार, आईआईए हापुड़ चैप्टर अध्यक्ष शांतनु सिंघल, उद्यमी संजीव अग्रवाल रविंद्रा, आईआईए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तथा आईआईए के सचिव पवन शर्मा आदि ने उन्हें नमन किया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























