
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आई.आई.ए.) का गठन 13 सितंबर 1985 को उद्योगों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण, उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। वर्तमान में संस्था के लगभग 15,000 सक्रिय एमएसएमई सदस्य हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्था बनाते हैं। संस्था के गौरवपूर्ण 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन धीरखेड़ा, हापुड़ चैप्टर द्वारा मंगलवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा-हापुड़ चैप्टर के पदाधिकारी एवं उद्यमी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए आईआईए सोसाइटी भवन धीरखेड़ा के पार्क प्रांगण में पौधारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 30 विभिन्न प्रजातियों के पेड़ तथा पौधों को लगाया गया। आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने पर्यावरण में पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए प्रत्येक उद्यमी से आग्रह किया कि वह अपने फैक्टरी परिसर, घर तथा अपने आसपास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं जिससे वातावरण में भरपूर मात्रा में हरियाली रहे तथा प्रकृति में ऑक्सीजन सही मात्रा में बरकरार रहे। इस अवसर पर सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अशोक छारिया, राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुग (सोनू), वैभव गुप्ता, जय नारायण गोयल, मुदित बंसल, शोभित गोयल, आकाश शर्मा आदि उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























