
हापुड़ के उद्यमियों ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ रोड पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का रविवार की दोपहर बाद भूतपूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, व हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। यह कांवड़ सेवा शिविर 23 जुलाई तक जारी रहेगा। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हापुड़ के उद्यमी गत 28 वर्ष से कांवड़ियों की सेवा में यह शिविर आयोजित करते आ रहे है। शिविर में कांवडियों के ठहरने, भोजन, दूध, फल तथा चिकित्सा आदि की व्यवस्था प्रशंसनीय है। इस शिविर में हरिद्वार के कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़िए विश्राम करते है।
कांवड़ सेवा शिविर प्रारंभ होने से पूर्व शिविर परिसर में परिसर में भगवान महादेव का पूजन, हवन, पूजा, व गणेश पूजा आदि का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन पवन शर्मा, व पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंघल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, सुधीर गोयल, लवलीन गुप्ता, सोनू चुग सहित अनेक उद्यमी शामिल हुए।
दीमक, कॉकरोच, मच्छर, खटमल, चींटी से पाएं छुटकारा: 9457980680, 8077979922
























