उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों ने गिनाई समस्याएं












उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों ने गिनाई समस्याएं

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला स्तरीय उद्योग बंधु की सभा मंगलवार की अपराह्न जिला कलैक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने की। बैठक में बताया कि निवेश मित्र योजना के अंतर्गत 23010 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 14075 आवेदन पत्रों का निस्तारण करा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन का दायित्व औद्योगिक हितों की रक्षा करना है जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह वचनबद्ध है।

बैठक में उद्यमियों व व्यापारियों द्वारा उन समस्याओं को प्रमुख्ता से उठाया गया, जो एक लम्बे अर्से से लम्बित है औऱ उन पर आश्वासनों के अलावा कुछ हल नहीं निकला है। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एम जी रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की मांग पर बताया कि कार्य प्रगति पर है। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण, अग्नि शमन विभाग का फायर टेंडर करने तथा जर्जर लाइनों को बदलने की मांग है।

हापुड़ स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि डीएवी स्कूल के पास नाला निर्माण की मांग लम्बे अर्से से लम्बित है, पंरतु नगर पालिका हापुड़ इस दिशा में कोई कदम नही उठा रही है। आईआईए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन शांतनु सिंघल ने बताया कि नगर पालिका परिषद हापुड़ अधिकार क्षेत्र से बाहर बता कर पल्ला झाड़ रही है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं जल निकास, सड़क निर्माण व मरम्मत आदि को प्रमुखता से हल करने की मांग की गई। बैठक में उद्यमी अमन गुप्ता, शांतनु सिंघल, विजय कुमार अग्रवाल, ललित कुमार छावनी वाले, संजय गर्ग, आदि उपस्थित थे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010










Related Posts

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

🔊 Listen to this बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खीचरा में गुरुवार की…

Read more

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

🔊 Listen to this ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्तहापुड, सूवि(ehapurnews.com):चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में उप संचालक चकबन्दी / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा दिनांक 27.02.2026 को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

तीन दिन पुराना शव ई-रिक्शा से बरामद

तीन दिन पुराना शव ई-रिक्शा से बरामद

हापुड़: परीक्षा देकर कर लौट रहे 12वीं के छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़: परीक्षा देकर कर लौट रहे 12वीं के छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

200 छात्रों को पाठन सामग्री वितरित की

200 छात्रों को पाठन सामग्री वितरित की
error: Content is protected !!