
आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसो.) व डीआईए (धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसो.) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार की रात को होली मिलन उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।होली उत्सव में उद्यमियों ने शामिल होकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीआईए के के अध्यक्ष मनोज गुप्ता व सचिव धीरज चुग सोनू ने कहा कि होली खुशी और रंगों का त्यौहार है। हम सबको मिल जुलकर इस पर्व का आनंद उठाना चाहिए।
आईआईए हापुड़ चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता ने कहा कि यह प्रेम का त्योहार है। सभी को एक दूसरे को प्यार मोहब्बत के साथ रहना चाहिए। कार्यक्रम में मोदीनगर, गाजियाबाद आदि शहरों से भी आईआईए के उद्यमियों ने भाग लिया। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, धीरखेड़ा एसो. सचिव धीरज चुग सोनू ने सभी सदस्यों व अतिथियों का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर गीत संगीत के कार्यक्रम में उद्यमियों व्यापारियों ने नाचकर जमकर मस्ती की। इस दौरान डीआईए चेयरमैन मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, पूर्व सचिव प्रमोद गोयल, उद्यमी विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गोयल, संजीव अग्रवाल रविंद्रा, संजीव जुनेजा, राजेंद्र अग्रवाल रोशे, सतीश बंसल, हरीश ग्रोवर, सर्वेंद्र रस्तौगी, मनीष मक्खन, अमन गुप्ता, पंकज शर्मा, ललित अग्रवाल छावनी वाले, अशोक छारिया, अभिषेक मित्तल, रोमी सूरी संदीप चौधरी, सतीश चौधरी, कपिल अरोड़ा, आदि मौजूद थे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867
































