हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा की समस्याओं से अवगत करा उनके हल की मांग की और कहा कि समस्याओं के हल से औद्योगिक उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा सप्लाई सुगम होगी जिससे राजस्व में वृद्धि होगी।
आईआईए के प्रतिनिधिमंडल में उद्यमी राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुंग, प्रमोद गोयल, पवन शर्मा व सौरभ अग्रवाल शामिल थे। उन्होंने मंडलायुक्त को बताया कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में करीब दो सौ उद्योग संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बेहतर न होने से कच्चे माल के आगमन व तैयार माल के जाने में ट्रकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नाले व नालियां न होने से गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वर्षा में तो पानी फैक्ट्रियों के अंदर तक पहुंच जाता है। उद्यमियों ने सड़क और पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग की है। मंडलायुक्त ने उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के हल का आश्वासन दिया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

































