
बेसिक शिक्षा सत्र के प्रथम दिन मनाया गया प्रवेश उत्सव
हापुड सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में मंगलवार कॅ प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।जिसके अंतर्गत नवीन प्रवेशीय बच्चों को तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया गया व विद्यालय के प्रति सुखद भाव रखने के लिए बच्चों को खेल व संगीत गतिविधियां कराई गईं। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए खीर बनवाई गई जिसे खाकर बच्चों का मन प्रसन्न हो गया।बच्चों ने अपना परिचय दिया और बच्चों को भी विद्यालय के वातावरण का सहज परिचय दिया गया। आज के दिन बच्चों को विशेष रूप से मनोरंजक गतिविधियों से आनंदित किया गया।पुराने छात्रों ने भी कक्षाओ को सजाया व फूल पत्तियों से प्राकृतिक रंगोली का निर्माण किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा ने बच्चों को 6 साल तक के बच्चों को अपने विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए बाल टोलियों का निर्माण कराया। श्रीमती रेणु देवी व श्रीमती उर्वशी नैन द्वारा इस आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया गया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























