हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी में घर में घुसकर दो आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला किया और उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर 25000 रुपए और लाखों के आभूषण लूट लिए जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कोटा हरनाथपुर निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई वीरेंद्र थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी में स्थित मकान में किराए पर रहता है। 10 जनवरी को गांव कोटा हरनाथपुर का पंकज और ललित उसके भाई के मकान पर पहुंचे जहां उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जिसका विरोध करने पर वीरेंद्र पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और तमंचे के बल पर घायल से 25000 रुपए व लाखों के आभूषण लूट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093




























