हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने जनपद की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत प्राप्त हुए आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन नगर पालिका तथा ग्राम स्तर पर यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों को द्वारा आवेदन किया गया है उनका वेरिफिकेशन करके संबंधित विभाग को सूचित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है अतः इस योजना के लिए सभी अधिकारी प्राथमिक रूप से कार्य करें। उन्होंने उपायुक्त उद्योग से कहा कि नगरपालिका तथा ग्राम पंचायत स्तर पर वेरिफिकेशन के लिये चेकलिस्ट बना दें इस चेकलिस्ट के अनुसार सभी अधिकारी एक सप्ताह में वेरीफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें। उपयुक्त उद्योग ने बताया कि जनपद स्तर पर वेरिफिकेशन के बाद चयनित लोगों की स्वीकृति की जाएगी इसके पश्चात उन लाभार्थियों को ई वाउचर उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से वह प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठा सकते हैं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, विद्युत विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
























