👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ में तीज उत्सव के दौरान रविवार को मेले का आयोजन किया गया जहां निशुल्क झूलों की व्यवस्था की गई. नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर का कहना है कि तीज मनाने के लिए क्षेत्रवासियों को हापुड़ शहर जाना पड़ता था. ऐसे में लोगों को काफी असुविधा हो रही थी जिसके चलते नगर पंचायत में झूलों में आदि की व्यवस्था की गई.
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उत्सव में मेले का आनंद लिया. बच्चों ने चाट पकौड़ी खाई और झूला-झूले. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग तीज मनाने के लिए नगर पंचायत पहुंचे.





























