इंजीनियरों ने सुयश नर्सिंग होम का भवन निरीक्षण के दौरान पाया जर्जर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के रेलवे रोड पर गत 5-6 दशक से स्थापित सुयश नर्सिंग होम का एएक जांच में असुरक्षित पाया गया है। जांच दल ने आशंका व्यक्त की है कि भवन कभी भी जीर्ण-शीर्ण होकर गिर सकता है। सुयश नर्सिंग होम, हापुड़ के प्रमुख हड्डी रोग चिकित्सक डा.नरेंद्र मोहन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अवर अभियंता व सहायक अभियंता तथा प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हापुड़ के अवर अभियंता की एक संयुक्त टीम ने सुयश नर्सिंग हों भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन लगभग 50-60 वर्ष पूर्व बनाया गया था, जिसके नीचे सार्वजनिक उपयोग हेतु रास्ते का निर्माण किया हुआ है। भवन निर्माण में सूर्खी, चूना मिट्टी का प्रयोग हुआ लगता है। टीम ने भवन के पास की खाली भूमि की तरफ निरीक्षण करने पर पाया कि ऊपर बने कमरे के नीचे की दीवार एवं खाली भूमि की ओर पूर्व निर्मित भवन की दीवार संयुक्त रुप से बनी है, जो रास्ते के ऊपर बनाया गया है। इंजीनियरों टीम ने आशंका जताई है कि भवन कभी भी जीर्ण-शीर्ण होकर गिर सकता है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी ने उप जिलाधिकारी हापुड़ को इस सिलसिले में एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है।एसडीएम हापुड़ ने हड्डी रोड चिकित्सक डा.नरेंद्र मोहन को जर्जर भवन हटाने को कहा है। फिलहाल मामले की सुनाई एसडीएम हापुड़ के न्यायायल मे चल रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























