हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम ने एक चाय विक्रेता को एक लाख 20 हजार रुपए का रिकवरी का नोटिस भेजा है जबकि चाय विक्रेता का कहना है कि वह समय पर बिजली के बिल जमा कर रहा है। ऐसे में अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यदि बकायदारी गलत हुई तो नोटिस को वापस लिया जाएगा।
हापुड़ के गांव दोयमी निवासी रविदत्त शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्हें दीन दयाल योजना के तहत बिजली का कनेक्शन मिला था। रवि दत्त शर्मा चाय का खोखा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसका दावा है कि वह लगातार बिजली बिल जमा कर रहा है। इसी बीच बुजुर्ग रामदत्त शर्मा को ऊर्जा निगम ने एक लाख 20 हजार रुपए का रिकवरी का नोटिस जारी किया जिसे देखकर उसकी हालत बिगड़ गई है। उसने अधिकारियों से मामले की शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

































