Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिवाली के आसपास खाद्य पदार्थों के 65 नमूने लिए गए जिनमें से 28 फेल हो गए हैं। इसी के साथ एडीएम कोर्ट ने चार खाद्य विक्रेताओं पर 2.43 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजे गए जहां 28 नमूने फेल हो गए। इनमें बाबूगढ़ स्थित शिवा ढाबा, रामलीला मैदान के सामने शिवा केक हाउस, अल्लाहबख्शपुर जैन कुल्फी शिकंजी रेस्टोरेंट, भोवापुर स्थित रिलायंस वेयरहाउस के सैंपल भी फेल हुए हैं। अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने चार अलग-अलग मामलों में 2.43 लाख का जुर्माना भी लगाया है। एडीएम कोर्ट ने अठसैनी के अब्दुल, दोताई के आरिफ, अटूटा के धर्म प्रकाश तथा स्याना बुलंदशहर के अजीत पर जुर्माना लगाया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























