
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के 18,945 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर विभाग का करीब 64 करोड़ रुपए बकाया है। कई ऐसे हैं जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं कराया या पिछले एक वर्ष से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऊर्जा निगम अभियान चलाकर दो महीने में छह करोड़ की वसूली कर चुका है। वसूली का अभियान तेज कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि डिवीजन में 3,200 नेवरपेड उपभोक्ता है जिन पर सात करोड़ रुपए का बकाया है। वहीं 15,745 ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने पिछले एक वर्ष से बिजली का बिल जमा नहीं कराया है। उनपर 57 करोड़ रुपए का बकाया है। ऐसे में कर्मचारियों ने कनेक्शन काटने का अभियान चलाकर पिछले दो महीने में छह करोड़ की वसूली की है।
धुआं देने वाली गाड़ी, इलेक्ट्रिक कार व बाइक टॉय के लिए संपर्क करें: 9719 606011


























