हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के अधिकारी सोमवार को हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और तथा एक कथित पत्रकार पर कार्रवाई की मांग की। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक तथा कथित पत्रकार ने उन्हें चार अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जबरन जोड़ लिया जहां अनैतिक दबाव बनाने, धमकाने, ऊर्जा मंत्री और राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारी हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल से मिले और अपनी मांग के समर्थन में एक पत्र सौंपा। एसडीओ तृतीय देवेंद्र कुमार, जेई आनंद कुमार मौर्य, बिजेंद्र कुमार व अवधेश कुमार ने बताया कि एक कथित पत्रकार ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में बार-बार जोड़ा, उन्होंने ग्रुप लेफ्ट किया लेकिन कथित पत्रकार उन्हें बार-बार जोड़ता रहा और उसने ग्रुप में अभद्र टिप्पणी की।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























