👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तश्वर में गंगा किनारे हुए अतिक्रमण और लगे बाजार को पालिका के कर्मचारियों ने हटवाया. अधिशासी अधिकारी के आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान चौराहे पर रेहड़ी पटरी व किनारे पर रखी तखत, चौकियों को किनारे से हटवाया गया। सभी अतिक्रमणकरियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस दौरान पालिका कर्मचारी प्रभारी चीनी पाल, शंकरलाल, ओम प्रकाश, राजीव, नितिन, गब्बर , राहुल आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे.





























