हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व गौकशों के बीच मध्य रात्रि में हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने घायल गौकश सहित तीन बदमाशों को धर दबोचा. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक गाय, औजार, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ दोताई नहर पर शुक्रवार की भोर में दिन निकलने से पहले हुई.थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस दोताई नहर पर गश्त कर रही थी कि गौकश तस्करों से मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने घायल सहित तीन बदमाशों को धर दबोचा.पुलिस ने बताया कि इस सशस्त्र मुठभेड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर की गांव दौताई का इरफान घायल हुआ है जबकि उसका साथी अरकान व मुजफ्फरनगर का मुस्तकीम है. घायल इरफान पर गौकशी, लूट, चोरी आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया.

























