सिंभावली: मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल, एक फरार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान शनिवार की शाम को बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से लूट के 1,300/- रुपये, मोबाइल फोन, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सौरभ पुत्र जगपाल निवासी खाद मोहननगर थाना स्यान जनपद बुलंदशहर बताया है तथा अभियुक्त का एक साथी फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है।

गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा/अपराधी हैं जिसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर 25-07-23 को थाना सिम्भावली क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है।

गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जनपद बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर में लूट, चोरी, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!