VIDEO: घायल लुटेरे ने पुलिस से मांगी माफी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने में असफल रहने पर बाइक पर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने बुधवार की तड़के ट्याला बाईपास पर जा घेरा. लुटेरों द्वारा पुलिस पर दागी गई गोली का जवाब भी पुलिस ने गोली से दिया और मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया.घायल बदमाश की पहचान थाना हाफिजपुर के गांव घूंघराला के मोनी के रूप में हुई है. घायल ने अपने साथी का नाम इंदू बताया है जो फरार है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद की है.पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने रात को एक पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया था जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे की अगुवाई में पुलिस दल ने लुटेरों की खोज शुरू कर दी और पुलिस ने ट्याला बाईपास पर बदमाशों को जा घेरा. पुलिस और बदमाशों के मध्य हुई मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है.







Related Posts

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

Read more

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!