हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुखबिर की सूचना पर पहुँची थाना बाबूगढ़ पुलिस की गौकशों से गुरुवार की रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में दो गौकश घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, पशु कटान करने के उपकरण एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम शेर खान पुत्र मुस्तफा निवासी साफियाबाद लौटी थाना मुंडाली जनपद मेरठ, तालिब पुत्र इकरार निवासी ग्राम बहरोड़ा थाना किठौर मेरठ बताया।
गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी है, जो जनपद मेरठ के थाना खरखौदा से गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहे थे व इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






























