गौकशों की पुलिस से मुठभेड़,दो हुए घायल,गिरफ्तार कर भेजा अस्पताल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम की गुरुवार की सुबह गांव बागड़पुर के जंगल में चैकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड के दौरान चली गोलियों में दो गौकश बदमाश घायल हो गए। घायल गौकशो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश मौके से फरार हो गए।
घायल बदमाशो के कब्जे से तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, पशु कटान में प्रयुक्त औजार व मोटरसाइकिल व दो गाय बरामद की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम के अनुसार घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम दिलशाद पुत्र इश्तयाक निवासी ग्राम ढक्का थाना सैदनगली जनपद अमरोहा व भूरा पुत्र मोबीन निवासी ग्राम सियाली जागीर थाना हसनपुर बताया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर से गौकशी के अभियोग में वांछित थे।
घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने एक पखवाड़ा पूर्व गांव बागड़पुर के जंगल में हुई गौकशी की घटना को कारित करना स्वीकार किया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586































