हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक सोने की चेन बरामद की है. गिरफ्तार किया गया आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मंगलवार की रात को एक तरफ धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई वहीं जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस की बुधवार की सुबह करीब पांच बजे चेकिंग के दौरान थाना देहात क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी संदीप के साथ मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने संदीप को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया और इसी बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस की कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संदीप कई मामलों में वांछित चल रहा था जिससे पुलिस ने सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किया है.





























