हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की गालंद नहर पट्टी पर शनिवार की सुबह करीब 6:45 बजे पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाका गोलियों की तड़-तड़ाहट से गूंज उठा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार को रुकने का इशारा किया जिसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया और एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त धौलाना थाने का टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर जनपद हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, राजस्थान समेत विभिन्न थानों में दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान अंतर्राज्यीय शातिर चोर समीर के रूप में हुई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गालंद नहर पट्टी पर पुलिस सुबह करीब 6:45 बजे चेकिंग कर रही थी। सामने से आ रही गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। कार में सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान समीर के रूप में की गई है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा मय खोखा, जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाशों धौलाना थाने का टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर जनपद हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, राजस्थान में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























