
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि हापुड़ और पिलखुवा से भी ईएमयू चलाने की तैयारी हैं। इसके लिए वह रेलवे अधिकारियों से नियमित रुप से मिल रहे हैं। आगे की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल्द रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।
अतुल गर्ग सोमवार को कविनगर गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से केंद्रीय बजट पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान सांसद ने कहा कि हापुड़ और पिलखुवा से ईएमयू चलने से हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों का भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हापुड़ में एग्री एक्सपोटर्स प्रोसेसिंग जोन की स्थापना की भी तैयारी हैं। इससे किसानों और युवाओं को लाभ पहुंचेगा।























