हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में कार्यरत कर्मचारियों ने पिछले सात महीने से तनख्वाह न मिलने पर धरना प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द उनकी तनख्वाह दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए चेयरमैन से मांग की कि पिछले 7 महीने से कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं लेकिन उन्हें मानदेय नहीं मिला है। वहीं कर्मचारियों को अवकाश भी नहीं मिल पा रहा। इसके साथ विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर का कहना है कि कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सात महीने से अटके हुए वेतन को जल्द ही दिलाया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 7 महीने से मानदेय न मिलने की वजह से वह बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे, घर में आर्थिक संकट मंडरा रहा है। जल्दी स्थिति नहीं सुधरी तो उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ जाएंगी।






























