
👁 0 views Views
आज व कल मरम्मत के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मरम्मत के चलते दो दिन विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसse क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उपखंड अधिकारी हिमांशु सचान ने बताया कि शनिवार व रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र मोदीनगर से पोषित अमूल डेयरी पोषक पर बिजनेस प्लान के तहत कार्य किया जाएगा।
इस दौरान जर्जर डबल सर्किट लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दोनों दिन सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा जिसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ईसापुर, भोजपुर, मोदीनगर मार्ग के औद्योगिक क्षेत्र आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244



























