
शुक्रवार को भी प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 33/11 केवी उपकेंद्र सिंभावली से पोषित सिंभावली टाउन पोषक पर तार और विद्युत खंभे बदलने का काम प्रस्तावित है। यह कार्य दोनों दिन सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सिंभावली टाउन पोषक की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























