👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com) : यहां मोदीनगर रोड पर स्थित 132 केवीए बिजली घर का केबल बाक्स मंगलवार की मध्यरात्रि को अचानक फट जाने से करीब आधा दर्जन मौहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। विद्युत सप्लाई गायब होने की जानकारी लोगों को बुधवार की भोर में उस समय हुई जब वे सोकर उठे।
बिजली सप्लाई ठप्प होने का सबसे अधिक असर गांधी विहार, संजय विहार कालोनी, पंचवटी, सर्वोद्य कालोनी, अमृत विहार, वैशाली व नारायण विहार कालोनी में देखने को मिला। बिजली अफसरों को जैसे केबिल बाक्स फटने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा और कड़कड़ाती सर्दी में बड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की सुबह 8 बजे तक बिजली सप्लाई सामान्य हो गई।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























