हापुड़ के इन मोहल्लों की नौ दिनों तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण के चलते क्षेत्र के दस मोहल्लों में शनिवार से 17 नवंबर तक हर रोज सुबह 11 बजे से चार घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। आपूर्ति बाधित होने से पहले ही उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य निपटाने होंगे। दिल्ली रोड बिजलीघर के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है। संबंधित फीडर से मोहल्ला राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मजीदपुरा की गली नंबर एक और दो, कोठी गेट, पीरबाउद्दीन को सप्लाई दी जाती है। बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग नहीं हो सकी। अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइन शिफ्टिंग की कवायद शुरू की है। अवर अभियंता सत्यम कुमार ने बताया कि शनिवार से कार्य शुरू होगा। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी, 17 नवंबर तक हर रोज यह कार्य किया जाएगा। उपभोक्ता पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010











  • Related Posts

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    🔊 Listen to this ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित…

    Read more

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    🔊 Listen to this व्यापार मंडल ने मनाई होलीहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा हापुड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    ट्रैक्टर ट्राली में लदे आलू के कट्टे पीछे आ रही गाड़ी पर गिरे

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    व्यापार मंडल ने मनाई होली

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    पिलखुवा: दबंगों पर लगाया हमले का आरोप

    जुआ खेलते दो दबोचे

    जुआ खेलते दो दबोचे

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    आज दोपहर 3.20 बजे से प्रारम्भ होगा साल का पहला चंद्रग्रहण

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

    हापुड़: शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
    error: Content is protected !!