👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जर्जर विद्युत तार बदलने के कारण हापुड़ की दिल्ली रोड बिजली घर का फीडर नंबर चार रविवार आज शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा जिसकी वजह से मोहल्ला अर्जुन नगर, चमरी, अपना घर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, लज्जापुरी, टीचर्स कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर के हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। एसडीओ प्रथम देवेश ने बताया कि तार बदलने का कार्य समय सीमा में समाप्त होगा। उपखंड अधिकारी हिमांशु सचान ने बताया कि तार बदलने के लिए धीरखेड़ा औद्योगिक केंद्र के फीडर संख्या चार की विद्युत आपूर्ति शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगी।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437





























