हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज, आर्य नगर आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति लगभग सात घंटे से प्रभावित है जिसकी वजह से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। बताया जा रहा है कि दो दिनों से हाई वोल्टेज की परेशानी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह जब लोग उठे तो देखा कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। विद्युत अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है।
बुधवार और गुरुवार को दो दिन हाई वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वह सुबह सोकर उठे तो देखा कि हाई वोल्टेज के कारण घर के कुछ उपकरण भी फूंक गए थे। वहीं शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की आंख खुली तो देखा विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। लगभग सुबह 4:00 बजे से खबर लिखे जाने तक (11:15 बजे तक) विद्युत सप्लाई प्रभावित थी जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


































