हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मजीदपुरा गली नंबर पांच में शनिवार की रात से इलाके में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। रात्रि में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रात में ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया गया था लेकिन उसके बाद वह फिर से उसमे फॉल्ट आ गया जिसे ठीक करने का प्रयास जारी है।
एसडीओ यसेंद्र कुमार ने बताया कि लोड की वजह से शनिवार की रात को ट्रांसफार्मर में अचानक फॉल्ट आ गया जिसे तुरंत विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा ठीक कराया गया जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद कुछ ही मिनटों में ट्रांसफार्मर एक बार फिर खराब हो गया जिसे ठीक करने की कवायद जारी है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को ठीक कर क्षेत्रवासियों को बिजली की सप्लाई की जाएगी।
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

































