हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा डिवीजन से जुड़े किल्होड़ा बिजली घर के गांव ईसापुर में एक ठेकेदार ने नियम विरुद्ध हाई टेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट कर दिया। ऐसे में ठेकेदार मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध प्लॉटिंग के कारण यह विद्युत लाइन शिफ्ट की गई। मामले में अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि ईसापुर में अवैध प्लॉटिंग का धंधा तेजी से चल रहा है। अवैध प्लॉटिंग के बीच से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को ठेकेदार ने शिफ्ट कर दिया था। मामला उजागर होने पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में अवर अभियंता की भूमिका भी शक के दायरे में है। फिलहाल गाजियाबाद के एंटी पावर थेफ्ट थाने में ठेकेदार मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बता दे कि शिकायतकर्ता अशोक कुमार की इस प्रकरण में अहम भूमिका रही जिन्होंने 21 अक्टूबर को ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























