गढ़-गंगा मेले के लिए भूमि पूजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तरी भारत का प्रमुख व अनेकता में एकता के प्रतीक पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में गढ़-गंगा मेले के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर आदि ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। गढ़-गंगा का मेला 17 नवम्बर से 29 नवम्बर तक गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगेगा। गढ़-गंगा मेला में 30-35 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। मेले का आयोजन जिला पंचायत हापुड़ की अगुवाई में किया जा रहा है।
जिला प्रशासन व पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उपभोक्ता सामग्री की उपलब्धता, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा आदि के लिए सभी सम्भव व आवश्यक प्रयास कर रहा है।
मेले में कैसे पहुंचे- देश की राजधानी दिल्ली से 85 किमी दूर जनपद हापुड़ में पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है। सड़क और रेल मार्ग से मेला स्थल तक पहुंचा जा सकता है। गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन दिल्ली- मुरादाबाद रेल मार्ग पर स्थित है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























