हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा में भैंसा बग्गी में सवार होकर खेतों पर जा रहे किसान पर अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया। इस दौरान भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस तथा बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि जितेंद्र शुक्रवार की शाम को भैंसा-बग्गी में सवार होकर खेतों पर काम करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह खेतों के पास पहुंचा तो अचानक 33,000 की लाइन टूट कर भैंसा बग्गी पर गिर पड़ी जिस कारण भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले
🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…
Read more























