हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला इन्दरगढ़ी के लोग विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से बेहद परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रविवार की शाम करीब आठ बजे से क्षेत्र की बिजली गुल है जिसकी वजह से लोगों को असुविधा हो रही है। घरों में लगे इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया है। लोग अब पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु हो।
होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें
🔊 Listen to this होली पर लोकल मार्गों पर भी चलेंगी लंबी दूरी की बसें हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली के पर्व पर लंबी दूरी…
Read more



























