हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मेरठ बाईपास पर घास काटते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पश्चिमी विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने जांच के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को मामले से अवगत कराया है. विद्युत विभाग ने ट्वीट के जरिए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.
बता दें कि बीती रात अनुज बिहार निवासी जगबीर पुत्र समय सिंह थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ मेरठ बाईपास पर घास काट रहा था. इसी बीच वह मौके से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जो झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को जांच के लिए अवगत कराया है.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























