हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ बिजली विभाग कड़ी कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है. बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने अब रेड मारनी शुरू कर दी है जिसके चलते हापुड़ के मोहल्ला तगासराय, फूलगढ़ी में एक दर्जन से ज्यादा बिजली चोरों को विद्युत विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया जिनपर विभाग ने मुकदमा दर्ज करा कड़ी कार्रवाई की. इसके साथ ही बकाया न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसा.
हापुड़ एसडीओ यसेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत निगम द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत टीम ने मंगलवार की सुबह तगासराय और फूलगढ़ी में छापा मारा. रेड के दौरान 13 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो कि कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे. वहीं 10,000 रुपए से ज्यादा के 29 बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिए गए. 13 कनेक्शनों को इस दौरान रिचेक किया गया. विभाग ने इस दौरान सभी को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में बिजली की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसडीओ यसेंन्द्र कुमार के साथ जेई हृदय शंकर, जेई राधेश्याम, tg2 महेंद्र कुमार, tg2 यशवंत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















