हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बिजली विभाग के अधिकारियों ने ऐसे मीटर को अपने कब्जे में लिया है जहां फर्जीवाड़ा कर बिना रिकॉर्ड के ही मीटर चलता मिला। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सोमवार का है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में बिजली विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर ऐसे मीटर पर पड़ी जो बिना रिकॉर्ड के चल रहा था। बिजली विभाग के अधिकारियों को मामला समझने में जरा भी देर न लगी और उन्होंने मीटर को उखाड़ लिया जिसे कब्जे में लेकर वह दफ्तर पहुंचे। इसी बीच एक दलाल भी बिजली घर पहुंच गया और अधिकारियों से सांठगांठ करने लगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मामले में अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि बिना रिकॉर्ड के मीटर से बिजली सप्लाई देने का मामला गंभीर है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसडीओ प्रभाव हरित ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700






























