हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सोमवार को सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:30 बजे तक प्रभावित रहेगी जिससे हापुड़ का तगासराया, श्रीनगर, रेलवे रोड, शिवपुरी, जवाहरगंज, आवास विकास कॉलोनी, मेरठ रोड, आलोक व न्यू अलोक कॉलोनी आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड बिजली घर से जुड़ी लाइनों पर पेड़ों और डालियों की छटाई की जाएगी. ऐसे में एहतियातन को देखते हुए सुबह 07:30 से दोपहर 09:30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी.

























